‘भाजपा जाए तो चैन आए’, अखिलेश यादव ने एक्स पर कसा तंज
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में ‘नारी वंदना’ के नारे का सच यही है कि महिलाओं की अस्मिता और अस्मत के मामलों में कोई सुनवाई तक नहीं हो रही, कार्रवाई तो बहुत दूर की बात है।
वर्तमान सरकार पर उठे सवाल
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय उन्हें अपनी बात रखने के लिए आत्मदाह जैसा चरम कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भाजपा सरकार में आत्मदाह के प्रयासों का रिकॉर्ड बन रहा है, ऐसे हालात में इस सरकार से अब निराशा के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा।”
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता को भ्रमित करने के लिए नारे और जुमले उछाल रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। चाहे वह शिकायत दर्ज कराने की बात हो या कार्रवाई की, हर स्तर पर सुस्ती और लापरवाही साफ दिखाई देती है।
भाजपा राज में ‘नारी वंदना’ के जुमले का सच ये है कि नारी की असम्त और अस्मिता के लिए कोई सुनवाई तक नहीं हो रही है, कार्रवाई तो बहुत दूर की बात है। जिस सरकार में ‘आत्मदाह’ के प्रयासों का रिकॉर्ड बन रहा है, उस भाजपा सरकार से अब निराशा के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा।
भाजपा जाए तो चैन… pic.twitter.com/Uv90p9SrmF
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2025
आत्मदाह का सहारा लेना पड़े
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार में पीड़ित महिलाओं की आवाज दबाई जाती हो और न्याय के लिए उन्हें आत्मदाह का सहारा लेना पड़े, उस सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने तंज करते हुए लिखा, “भाजपा जाए तो चैन आए।”
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। विपक्ष लगातार महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेर रहा है, जबकि सरकार का दावा है कि कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर है।
Also Read: पीजीआई लखनऊ में प्रोस्टेट कैंसर का अत्याधुनिक इलाज, रोबोटिक सर्जरी से बेहतर होगी मरीजों की जिंदगी

