राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव लड़ें तो जरूर जीत जाएंगे: प्रमोद कृष्णम
Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान में इतने लोकप्रिय हैं कि अगर वहां से चुनाव लड़ें, तो भारी बहुमत से जीत सकते हैं।
राहुल को नहीं अपनी सेना पर भरोसा
एक समाचार एजेंसी से बातचीत में आचार्य प्रमोद ने कहा, राहुल गांधी को अपनी ही सेना पर भरोसा नहीं होता। जब हमारी सेना कहती है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है, तो राहुल सबूत मांगते हैं। लेकिन अगर पाकिस्तान का कोई नेता कुछ कह दे, तो उस पर तुरंत विश्वास कर लेते हैं। शायद इसी वजह से पाकिस्तान की जनता उन्हें पसंद करती है और राहुल भी उन्हें।
राहुल गांधी अब नहीं सुधर सकते
ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी के बयानों को लेकर आचार्य प्रमोद ने कहा कि राहुल की संसद, सेना और संविधान पर सवाल उठाने की आदत बन गई है। जैसे किसी बिगड़ैल बच्चे से उम्मीद की जाती है कि वो सुधरेगा, वैसे ही राहुल गांधी से भी उम्मीद थी। लेकिन अब लगता है वो उम्मीद भी खत्म हो गई है।
शशि थरूर और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा पीएम मोदी के फैसलों की तारीफ पर आचार्य प्रमोद ने कहा, ये तारीफ इसलिए नहीं हो रही कि कांग्रेस नेता कह रहे हैं, बल्कि इसलिए हो रही है कि सच्चाई अब सबके सामने है। पीएम मोदी के कार्यकाल में पाकिस्तान को जवाब मिला है। जब इंदिरा गांधी से पीएम मोदी की तुलना की गई तो आचार्य प्रमोद ने कहा, इंदिरा गांधी ने भी पाकिस्तान को सबक सिखाया था, लेकिन जितना सशक्त नेतृत्व पीएम मोदी दे रहे हैं, वैसा आज तक देश को नहीं मिला। आज भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है। कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा पीएम मोदी की पारिवारिक तस्वीरें शेयर करने पर प्रमोद कृष्णम ने कहा, अजय राय तो सिर्फ मोहरा हैं, असली मास्टरमाइंड राहुल गांधी हैं। जब ये चुनाव हारते हैं तो लोकतंत्र खत्म हो जाता है, और जब जीतते हैं तो लोकतंत्र जिंदा हो जाता है।
Also Read: हाई कोर्ट ने खारिज की लालू यादव की जमीन के बदले नौकरी मामले में याचिका

