अगर चाहिए हेल्दी हार्ट, तो महिलाओं से दोगुनी एक्सरसाइज करें पुरुष

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल (Heart) की सेहत यानी हार्ट हेल्थ का ख्याल रखना हर किसी के लिए जरूरी है। इसके लिए हेल्दी डाइट के साथ रोजाना एक्सरसाइज करना भी उतना ही ज़रूरी होता है। लेकिन अब एक नई स्टडी में सामने आया है कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए दोगुनी एक्सरसाइज करनी होगी।

क्या कहती है स्टडी ?

दरअसल हाल ही में कार्डियोवैस्कुलर रिसर् में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों को महिलाओं से ज्यादा एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है ताकि उनका हार्ट (Heart) हेल्दी रह सके। जहां इंटरनेशनल गाइडलाइंस और NHS के अनुसार हर व्यक्ति को हफ्ते में 150 मिनट मॉडरेट एक्सरसाइज करनी चाहिए, वहीं इस स्टडी ने बताया कि महिलाएं इससे भी कम एक्सरसाइज करके हार्ट डिजीज से खुद को ज्यादा सुरक्षित रख सकती हैं।

रिसर्च में पाया गया कि हफ्ते में 150 मिनट की एक्सरसाइज से महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा 22% तक कम हो जाता है, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा सिर्फ 17% है। इतना ही नहीं, हार्ट डिजीज से जूझ रहीं महिलाओं में मौत का खतरा पुरुषों के मुकाबले तीन गुना कम होता है।

क्यों होता है ऐसा फर्क ?

दरअसल इस अंतर के पीछे कई कारण बताए गए हैं-
1- हार्मोनल इनफ्लुएंस: पुरुषों और महिलाओं के हार्मोन हार्ट हेल्थ को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं।
2- मसल फाइबर कंपोजिशन: महिलाओं की मसल स्ट्रक्चर पुरुषों से भिन्न होती है, जिससे वे कम एक्सरसाइज में भी बेहतर कार्डियोवैस्कुलर रिस्पॉन्स दे पाती हैं।
3- एनर्जी यूटिलाइजेशन: महिलाओं के शरीर में एनर्जी का इस्तेमाल तेज़ी से होता है, जिससे फैट और कोलेस्ट्रॉल कम जमा होता है- नतीजा, बेहतर हार्ट हेल्थ।

क्या है उपाय ?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस नतीजे को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अब वक्त आ गया है कि एक्सरसाइज के लिए जेंडर-स्पेसिफिक गाइडलाइंस तैयार की जाएं। साथ ही, कार्डियक रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम्स में एक्सरसाइज के समय और तरीकों को पुरुषों व महिलाओं के हिसाब से अलग-अलग ढंग से तय किया जाए।

कुल मिलाकर, दिल (Heart) की सेहत के लिए हर किसी को एक्सरसाइज जरूरी है, बस फर्क इतना है कि महिलाओं को थोड़ी कम, और पुरुषों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी।

 

Also Read: अब डॉक्टरों की आड़ी-तिरछी लिखावट नहीं बनेगी समस्या, एम्स में बनेंगे हिंदी में पर्चे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.