इग्नू में मेगा जॉब ड्राइव, 200+ भर्तियां और 35 हजार तक सैलरी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

IGNOU Placement Drive 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका है। इग्नू का कैंपस प्लेसमेंट सेल 17 और 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगा। यह आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और एक्सिस बैंक सेल्स एकेडमी (ASA) के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

बीआर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में लगेगा रोजगार मेला

प्लेसमेंट ड्राइव नई दिल्ली के मैदान गढ़ी स्थित इग्नू कैंपस के बीआर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में होगा। उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे रखी गई है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग और एचआर क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। बीकॉम, बीबीए, एमकॉम, बीएससी सहित ग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं।

35 हजार तक वेतन, एक्सिस बैंक में 200 से ज्यादा पद

एक्सिस बैंक के वॉइस प्रोसेस में 25 हजार रुपये महीने तक वेतन मिलेगा। सैमसंग में फ्रेशर्स को 22 हजार और अनुभवी उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये इन-हैंड सैलरी के साथ इंसेंटिव मिलेगा। आई-एनर्जाइजर में 30 हजार रुपये सीटीसी, जबकि कोजेंट ई-सर्विसेज में 35 हजार रुपये तक वेतन और इंसेंटिव का मौका है। टाटा प्ले फाइबर में 22 से 26 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

17 सितंबर को एक्सिस बैंक के ‘लर्न-अर्न-ग्रो’ प्रोग्राम में ऑफिसर सेल्स के 200 से ज्यादा पद हैं। पोस्टिंग घर से 10-15 किलोमीटर के दायरे में होगी। सालाना सीटीसी 2.3 लाख रुपये, मेडिकल लाभ और 5 हजार से 60 हजार रुपये तक इंसेंटिव मिलेगा। उम्र 21 से 28 वर्ष और अनुभव 0 से 9 महीने होना चाहिए। बैकलॉग नहीं होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज जरूरी

प्रवेश के लिए इग्नू वेबसाइट पर क्यूआर कोड से एडवांस रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार रिज्यूमे की कई कॉपियां, ओरिजिनल सरकारी पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक व अनुभव प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.