लखनऊ के कैफे में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, 42 लोग पकड़े गए, 3 संचालक फरार

Lucknow Hookah Bar Raid: लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने सिटी होटल के ऊपर चल रहे कैफे टेल्स कैफे (Cafe Tales Cafe) में छापा मारकर अवैध हुक्का बार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से हुक्का पीने और परोसने वाले 42 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, मौके से 14 हुक्के, 6 भरी चिलम, 20 खाली चिलम, 10 पाइप और 11 फ्लेवर पैकेट बरामद किए गए। इसके अलावा काउंटर से तीन मोबाइल फोन और 2,420 रुपये भी मिले।

दरवाजा बंद कर भागने की कोशिश

इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि 5 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैफे में ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा।

चौथी मंजिल पर पहुंचने पर कई लोग टेबलों के आसपास बैठकर हुक्का पीते मिले। धुआं हॉल से लेकर सीढ़ियों तक फैला था। पुलिस को देखकर कैफे से जुड़े एक व्यक्ति ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया। वहां 11 टेबलों पर 14 हुक्के रखे मिले।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कैफे संचालक सैय्यद जिया अली उर्फ दाऊद, बिलाल और सारिक पीछे के रास्ते से फरार हो गए।

किचन से भी मिला हुक्का का सामान

किचन की तलाशी में छह क्षतिग्रस्त हुक्के, छह भरी चिलम, 20 खाली चिलम, 10 पाइप और 45-45 ग्राम के 11 फ्लेवर पैकेट बरामद हुए।

पूछताछ में कर्मचारी शाहरूख अंसारी ने पुलिस को बताया कि कैफे में चोरी-छिपे हुक्का परोसा जाता था। उसके मुताबिक, संचालकों ने उसे काम पर रखा था और अधिक मुनाफे के लालच में वह हुक्का परोसता था। पुलिस ने हुक्का बार (Lucknow Hookah Bar) संचालन का लाइसेंस मांगा, लेकिन कर्मचारी कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका।

पुलिस ने पकड़े गए सभी 42 लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार संचालकों की तलाश की जा रही है।

Also Read: अमेठी में घर में घुसकर 15 साल की नाबालिग से दरिंदगी, चीख सुन पहुंची मां पर आरोपी ने ताना कट्टा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.