पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव का क्रिकेट पर असर, पेशावर और एबटाबाद से शिफ्ट हुए मैच

Sports News: पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी दिखाई देने लगा है।

खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में राजनीतिक हालात को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पेशावर और एबटाबाद में होने वाले प्रेसिडेंट ट्रॉफी ग्रेड-1 टूर्नामेंट के मुकाबलों का वेन्यू बदल दिया है।

पहले ये मैच पेशावर के इमरान खान स्टेडियम और एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने थे। अब इन्हें शेखपुरा और लाहौर में आयोजित किया जाएगा।

प्रेसिडेंट ट्रॉफी के मुकाबले इस साल चार शहरों—पेशावर, एबटाबाद, इस्लामाबाद और रावलपिंडी—में आयोजित किए जा रहे हैं।

PCB के फैसले के बाद अब पेशावर और एबटाबाद में मैच नहीं होंगे। हालांकि, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में होने वाले मुकाबले तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेले जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में संघीय सरकार की ओर से आपातकाल और गवर्नर शासन लगाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

शेखपुरा और लाहौर में होंगे मुकाबले

14 अक्टूबर को पेशावर और एबटाबाद में होने वाले मुकाबले अब दो नए स्थानों पर खेले जाएंगे। शेखपुरा स्थित राणा नावेद क्रिकेट एकेडमी में घानी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच मैच होगा।

वहीं, लाहौर के LCCA ग्राउंड पर सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन लिमिटेड (SNGPL) और ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) की टीमें आमने-सामने होंगी।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट के आखिरी राउंड का एक मुकाबला भी LCCA ग्राउंड पर खेला जाएगा।

इसमें मारखोर IT सॉल्यूशन और पाकिस्तान टेलीविजन (PTV) की टीमें भिड़ेंगी। वहीं, इस्लामाबाद के नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर हैदराबाद किंग्समेन और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

19 अक्टूबर से शुरू होगा फाइनल राउंड

प्रेसिडेंट ट्रॉफी का फाइनल राउंड 19 अक्टूबर से शुरू होना है। टूर्नामेंट के लीग मुकाबले राउंड रॉबिन प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी।

लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। हालांकि, फाइनल मुकाबले के आयोजन स्थल की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Also Read: Smriti Mandhana: क्रिकेट के बाद अब बच्चों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी स्मृति मंधाना, सचिन तेंदुलकर ने किया स्वागत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.