IND vs AFG ODI Series: फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद क्यों बाहर हुए हार्दिक पंड्या?

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह फैसला उनके फिटनेस टेस्ट में पास होने के महज एक दिन बाद सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या के पैरों में मोच आ गई है, जिसके चलते उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

बताया जा रहा है कि यह लो-ग्रेड इंजरी है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ और समय आराम की सलाह दी गई है।

इसके चलते हार्दिक को अगले करीब दो हफ्ते बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही रहना पड़ सकता है।

13 जून से शुरू हो रही है सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होनी है। पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा व अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा।

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या को 11 जून को टीम इंडिया से जुड़ना था, लेकिन इंजरी के कारण उनका टीम से जुड़ना टल गया है।

14 महीने बाद होने वाली थी वनडे वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज हार्दिक पंड्या की करीब 14 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी मानी जा रही थी। ऐसे में उनके बाहर होने से टीम संयोजन पर असर पड़ सकता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि BCCI उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करती है या नहीं।

टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ का मानना है कि हार्दिक की इंजरी गंभीर नहीं है, लेकिन जल्दबाजी से बचते हुए उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय दिया जा रहा है, ताकि भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Also Read: Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून से क्रिकेट का महाकुंभ, यहां देखें इंडिया का पूरा Schedule

Get real time updates directly on you device, subscribe now.