IND vs SL: ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर बने नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर

Sports News: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

पंत ने पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेशी और न्यूट्रल मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ऋषभ पंत ने विदेशी और न्यूट्रल मैदानों पर टेस्ट में 2500 से ज्यादा रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था, जिन्होंने इस दौरान 2496 रन बनाए थे।

पंत ने यह उपलब्धि करीब 42 के औसत से हासिल की है, जबकि धोनी का औसत 32.84 रहा।

इस सूची में धोनी दूसरे स्थान पर हैं। फारुख इंजीनियर 1209 रन के साथ तीसरे, सैयद किरमानी 1109 रन के साथ चौथे और किरण मोरे 901 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

Rishabh Pant

चोट के बावजूद मैदान पर लौटे पंत

पंत के लिए यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि एक दिन पहले उन्हें चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था।

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद उनके बाएं हाथ पर लगी थी। इसके बाद फिजियो ने मैदान पर उनका इलाज किया और हाथ पर पट्टी बांधी गई।

हालांकि, सोमवार को पंत ने दोबारा बल्लेबाजी की। सारांश जैन के आउट होने के बाद वह क्रीज पर आए और ध्रुव जुरेल के साथ भारतीय पारी को संभाला।

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने उनकी चोट को देखते हुए लगातार शॉर्ट गेंदों से उन्हें परेशान किया, लेकिन पंत डटे रहे और इसी दौरान उन्होंने धोनी का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Also Read: इंग्लैंड में फिर नाइटक्लब विवाद, स्टार गेंदबाज को पुलिस ने लगाई हथकड़ी, ECB ने शुरू की जांच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.