इंग्लैंड में फिर नाइटक्लब विवाद, स्टार गेंदबाज को पुलिस ने लगाई हथकड़ी, ECB ने शुरू की जांच

Sports News: पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स विवादों में घिर गए हैं।

डर्बी के एक नाइटक्लब के बाहर पुलिस द्वारा उन्हें हथकड़ी लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले के सामने आने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में ब्रायडन कार्स को नाइटक्लब के बाहर पुलिस अधिकारियों से घिरे और हथकड़ी लगे हुए देखा जा सकता है।

इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी आसपास नजर आए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्स को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया और बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह टीम होटल लौट गए।

बताया जा रहा है कि यह घटना डरहम की डर्बीशर पर काउंटी चैंपियनशिप जीत के बाद देर रात जश्न के दौरान हुई।

Brydon Carse

ECB ने शुरू की जांच

घटना पर ECB ने कहा कि बोर्ड डर्बी में हुई घटना से अवगत है और फिलहाल मामले की जांच कर रहा है। बोर्ड ने कहा कि उचित समय पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे कार्स?

ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि, इस घटना के बाद उनके खेलने को लेकर स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। अंतिम फैसला जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़ा हाल के दिनों में दूसरा नाइटक्लब विवाद है।

इससे पहले जून में बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी नाइटक्लब से जुड़ी एक घटना के कारण चर्चा में आए थे।

Also Read: यशस्वी जायसवाल पर लटकी बैन की तलवार, असिथा फर्नांडो से भिड़ंत के बाद ICC ले सकता है एक्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.