IND vs WI: रोहित शर्मा 8 रन से चूके शतक, 7 साल बाद ODI में 90 के पार आउट, फिर भी रचा इतिहास
Sports News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे में रोहित शर्मा शानदार पारी खेलने के बावजूद शतक से चूक गए।
शुरुआती झटकों के बाद पारी संभालते हुए रोहित ने 92 रन बनाए, लेकिन 36वें वनडे शतक से 8 रन दूर रह गए।
रोहित ने अपनी पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 10,000 रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए।
उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस गेल यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।
रोहित ने महज 202 पारियों में यह आंकड़ा छूकर सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले ओपनर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

7 साल बाद 90 के पार आउट हुए रोहित
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सातवीं बार 90 के स्कोर के आसपास पहुंचकर शतक से चूके। वनडे क्रिकेट में वह करीब सात साल बाद 90 या उससे ज्यादा रन बनाकर शतक पूरा नहीं कर सके। इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 95 रन पर आउट हुए थे।
शुरुआत में भारत के दो विकेट सिर्फ 3 रन पर गिरने के बाद रोहित ने पारी को संभाला और टीम को मुश्किल स्थिति से निकालने की कोशिश की।
हालांकि, वह अपनी पारी को शतक में नहीं बदल सके, लेकिन 10 हजार रन का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर उन्होंने इस मुकाबले को यादगार बना दिया।

