Lucknow News: स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

Lucknow News: 15 अगस्त के भव्य आयोजन के लिए आज विधान सभा भवन के सामने मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल में सभी तैयारियों को परखा गया, ताकि 15 अगस्त को होने वाला कार्यक्रम पूरी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हो सके।

सुबह 9:15 बजे होगा ध्वजारोहण

आगामी 15 अगस्त, 2025 को सुबह 9:15 बजे मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम के गौरव को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आज की रिहर्सल में लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और जिलाधिकारी विशाख जी. ने सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

Full Dress Rehearsal Lucknow

सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर

मंडलायुक्त ने मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, ध्वजारोहण स्थल, सुरक्षा घेरा, माइक और साउंड सिस्टम, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता और समय-सीमा का पूरा ध्यान रखा जाए।

Full Dress Rehearsal Lucknow

सभी विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि तैयारियां समय पर पूरी हो जाएं, ताकि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया जा सके।

Also Read: Betting App Case: क्रिकेटर सुरेश रैना से ED ने की पूछताछ, 1xBet से जुड़ा है मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.