श्रेयस की कप्तानी में IND का बुरा हाल, IRE 2-0 से T20 सीरीज जीता, बन गए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs IRE T20I Series: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही भारत का 1050 दिनों से चला आ रहा टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया। अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज हारने के बाद यह भारत की पहली टी20 सीरीज हार है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी और महज एक रन से मुकाबला गंवा बैठी।

IND vs IRE T20I Series: भारत के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड

  • 1050 दिन बाद भारत ने कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज गंवाई।
  • 7 साल बाद किसी टीम ने भारत का टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को व्हाइटवॉश किया था।
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में भारत तीसरी बार 1 रन से हारा।
  • श्रेयस अय्यर अपने पहले दो टी20 मैच हारने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था।
  • भारत का लगातार 16 टी20 सीरीज जीतने का सिलसिला भी खत्म हो गया, जो किसी भी फुल मेंबर टीम का रिकॉर्ड था।
  • इस दशक में भारत की यह तीसरी टी20 सीरीज हार है।
  • एमएस धोनी (2009, 2015) और विराट कोहली (2019) के बाद श्रेयस अय्यर ऐसे कप्तान बने, जो टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सके।
  • अभिषेक शर्मा इस साल टी20 में 9वीं बार शून्य पर आउट हुए और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने की बराबरी कर ली।
  • तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज का टी20 में छठा सबसे धीमा अर्धशतक है।
  • आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 भारत को 12वें स्थान की टीम आयरलैंड ने सीरीज में हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी की निराशाजनक शुरुआत

श्रेयस अय्यर का बतौर टी20 कप्तान आगाज उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। भारत दोनों मुकाबले हार गया और आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs IRE T20I Series) जीतकर इतिहास रच दिया।

Also Read: अब AI बताएगा किस खिलाड़ी को मिले टीम में मौका, चयन प्रक्रिया में MPCA का बड़ा फैसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.