कराची हमले के बाद पाकिस्तान का पलटवार, अफगान सीमा पर 29 आतंकी मारने का दावा

Pakistan Afganistan War: पाकिस्तान ने रविवार को अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ा सैन्य अभियान चलाने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, जमीनी कार्रवाई और सटीक हवाई हमलों के दौरान 29 आतंकवादी मारे गए। यह ऑपरेशन ऐसे समय में हुआ है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है।

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि ऑपरेशन की शुरुआत खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर जमीनी बलों ने की। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्र में मौजूद आतंकियों के ठिकानों और कथित पनाहगाहों पर सटीक हवाई हमले किए गए।

 

सेना के मुताबिक, अभियान का लक्ष्य सीमा पार सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क को नुकसान पहुंचाना था। सैन्य कार्रवाई में 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है।

कराची हमले के अगले दिन हुई कार्रवाई

यह ऑपरेशन कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद किया गया। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उस हमले को विफल कर दिया था। मुठभेड़ में छह आतंकवादी और चार रेंजर्स जवान मारे गए थे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान तेज कर दिया।

सीमा पार आतंकवाद को लेकर बढ़ा तनाव

पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादी पाकिस्तान में हमलों के लिए कर रहे हैं। इस्लामाबाद का कहना है कि इन आतंकियों को अफगान सीमा के भीतर सुरक्षित ठिकाने मिल रहे हैं।

हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार इन आरोपों को लगातार खारिज करती रही है और अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ न होने देने की बात कहती है।

Also Read: सऊदी अरब में बड़ा हादसा, Aramco का Helicopter Crash, सभी 14 लोगों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.