Indian Idol Legends: अभिजीत सावंत से सलमान अली तक, फिर सजेगा सुरों का मंच, जानिए कौन-कौन लौटेगा

Indian Idol Legends: सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ एक बार फिर अपने पुराने सितारों के साथ लौट रहा है।

इस बार शो में अलग-अलग सीजन के विजेता और रनर-अप अपनी गायकी का दम दिखाते नजर आएंगे।

म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया से जुड़े इस नए फॉर्मेट का खास आकर्षण वे सिंगर हैं, जिन्होंने कभी इसी मंच से अपनी पहचान बनाई थी।

शो के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत एक बार फिर ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर लौट रहे हैं।

करीब दो दशक पहले इसी शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई थी। अभिजीत ने वापसी को घर लौटने जैसा अनुभव बताया है।

उनके साथ पहले सीजन के रनर-अप अमित सना भी नजर आएंगे। दोनों को सालों बाद एक मंच पर देखना दर्शकों के लिए खास होगा।

कभी खिताब के लिए आमने-सामने रहे ये दोनों सिंगर अब एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित करते दिखेंगे।

सलमान अली समेत ये सिंगर भी आएंगे नजर

‘इंडियन आइडल लेजेंड्स’ में अभिजीत सावंत और अमित सना के अलावा सलमान अली, मोहम्मद दानिश, प्राजक्ता शुकरे, बिदिप्ता चक्रवर्ती, अंशिका चोनकर, मनराज वीर, तानिष्क शुक्ला और सायली कांबले जैसे नाम भी शामिल हैं।

शो का टैगलाइन है कि यहां चैंपियन को भी दोबारा जीतना होगा। ऐसे में पुराने प्रतिभागियों के बीच मुकाबला और उनकी गायकी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कब और कहां देख सकेंगे शो?

‘इंडियन आइडल लेजेंड्स’ का प्रीमियर 17 अक्टूबर 2026 को होना है। शो शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

दर्शक इसे सोनी लिव पर भी देख सकेंगे।

Also Read: Rashami Desai: ‘मेरा करियर खत्म हो गया’, 4 साल तक टीवी से क्यों दूर रहीं रश्मि देसाई?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.