ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला, भारत ने जताया कड़ा विरोध, सभी नाविक सुरक्षित

Sandesh Wahak Digital Desk: ओमान के पास भारतीय ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस घटना की तीव्र भर्त्सना की है। मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्दोष नाविकों और व्यापारिक जहाजों को बार-बार निशाना बनाया जाना अंतरराष्ट्रीय मानकों के खिलाफ है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। राहत की बात यह है कि जहाज पर सवार चालक दल के सभी भारतीय सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

समुद्री सुरक्षा पर भारत की चिंता

विदेश मंत्रालय ने इस चुनौतीपूर्ण समय में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस ओर खींचते हुए कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता और व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अनिवार्य है।

विज्ञप्ति में जोर दिया गया कि वाणिज्यिक नौवहन को बाधित करना या नागरिकों को खतरे में डालना बंद होना चाहिए। भारत ने समुद्री कानूनों के सख्ती से पालन और व्यापारिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है।

Also Read: प्रतीक यादव का भैंसाकुंड में हुआ अंतिम संस्कार, सपा और बीजेपी के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Get real time updates directly on you device, subscribe now.