Meerut: दरोगा निकला चोर, गारमेंट शॉप से कपड़ों का बैग किया पार, SSP ने किया लाइनहाजिर
Sandesh Wahak Digital Desk: जिस खाकी वर्दी पर लोग भरोसा करते हैं, वही वर्दी जब कानून तोड़ने लगे, तो समाज का भरोसा डगमगाना लाज़मी है। मेरठ में एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (TSI) का चोरी करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। आरोप है कि दरोगा ने गारमेंट शॉप से कपड़ों से भरे चार बैग चुपचाप उठा लिए और दुकानदार को धमकी भी दी।
CCTV में कैद हुई हरकत
पूरा मामला मेरठ के भगत सिंह मार्केट का है, जहां सीताराम सिंघल की ‘सिंघल गारमेंट्स’ नाम की दुकान है। 10 जून को दरोगा सुमित वशिष्ठ दुकान पर पहुंचे और काफी देर तक खड़े रहे। फिर मौका देखकर काउंटर पर रखे कपड़े के चार थैले उठाकर बिना कुछ कहे निकल गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
मेरठ में ट्रैफिक दरोगा ने कपड़े की दुकान से उड़ाय कपड़ों से भरा चार बैग। वायरल वीडियो के आधार पर एसएसपी विपिन ताडा ने की कार्रवाई। किया गया सस्पेंड। विभागीय जांच के आदेश। #Meerut #UttarPradesh pic.twitter.com/QL5Y4kfm7s
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) June 23, 2025
सामान मांगा तो मिली धमकी
दुकानदार ने जब दरोगा से सामान वापस करने को कहा, तो जवाब में उसे धमकाने की कोशिश की गई। सीताराम ने बताया कि उन्हें डराया गया और चुप रहने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने सभी फुटेज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। TSI सुमित वशिष्ठ को लाइनहाजिर कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
Also Read: Siddharthnagar: केजी बांध का एडीएम ने किया निरीक्षण, बाढ़ से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश

