IPL 2025: किंग कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त करने को बेताब केएल राहुल
Fastest 8000 runs in T20: दिल्ली कैपिटल्स के विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक बड़े रिकॉर्ड के दहलीज़ पर खड़े हैं.

दरअसल, केएल राहुल अपने टी20 करियर के 8000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 33 रन दूर हैं. वह ऐसा करते ही विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.
राहुल इस सीजन शानदार फॉर्म में भी नजर आए हैं. उनसे उम्मीद है कि आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में भी वह अच्छी पारी खेलेंगे.
आपको बता दें कि अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 11 में से 6 मैच जीते हैं. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था. दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ टीम पांचवे पायदान पर है.
आज होने वाले मैच के बाद भी उसे अगले दोनों मैच जीतने होंगे. लेकिन अगर एक मैच भी टीम हारी तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर हो जाएगा. वहीं, आज केएल राहुल बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. वह वर्ल्ड में तीसरे नंबर पर हैं. लेकिन आज केएल राहुल उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. विराट ने 257 मैच और 243वीं पारी में अपने टी20 करियर के 8000 रन पूरे किए थे.
जबकि केएल राहुल का आज 237वां मैच और 224वीं पारी होगी. वह अपने 8 हजार टी20 रन से 33 रन ही दूर हैं. राहुल के अभी 7967 रन हैं. इसमें 6 शतक और 68 अर्धशतक हैं.
इस लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 217 मैच और 213 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था. दूसरे नंबर पर बाबर आजम हैं, जिन्होंने 227 मैच और 218 पारियों में 8 हजार टी20 रन पूरे किए थे.
केएल राहुल का IPL 2025 में प्रदर्शन

पहला मैच मिस करने वाले केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन 10 मैचों में 381 रन बनाए हैं. इसमें 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 16 छक्के जड़े हैं.
राहुल ने सबसे बड़ी पारी आरसीबी के खिलाफ ही खेली थी, जब 10 अप्रैल को उन्होंने बेंगलुरु में नाबाद 93 रन बनाए थे. अन्य 2 अर्धशतक उन्होंने चेन्नई और लखनऊ के खिलाफ बनाए हैं. पिछली बार जब दिल्ली बनाम गुजरात टाइटंस मैच हुआ था तब राहुल ने 28 रन बनाए थे.
Also Read: Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार पार की 90 मीटर की दूरी

