IPL 2025 फिर से शुरू, BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होंगे बचे हुए मैच
Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के चलते कुछ मुकाबले स्थगित होने के बाद अब बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की है कि टूर्नामेंट अब 17 मई से दोबारा शुरू होगा और 3 जून को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा।
क्यों स्थगित हुए थे मैच?
आपको बता दें कि 9 मई को बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया था। इससे एक दिन पहले, यानी 8 मई को, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच सुरक्षा कारणों के चलते बीच में ही रोकना पड़ा था। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के कारण खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया था। अब जब दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की स्थिति बन चुकी है, बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।
कहां होंगे बचे हुए मुकाबले?
आईपीएल 2025 के बचे हुए 17 मैच छह शहरों में खेले जाएंगे।
- बेंगलुरु
- दिल्ली
- लखनऊ
- मुंबई
- अहमदाबाद
- जयपुर
तारीख- मुकाबला- स्थान
17 मई- RCB vs KKR -बेंगलुरु
18 मई (दोपहर)- RR vs PBKS – जयपुर
18 मई (रात)- DC vs GT- दिल्ली
19 मई – LSG vs SRH- लखनऊ
20 मई – CSK vs RR- दिल्ली
21 मई- MI vs DC – मुंबई
22 मई- GT vs LSG – अहमदाबाद
23 मई – RCB vs SRH – बेंगलुरु
24 मई- PBKS vs DC – जयपुर
25 मई (दोपहर)- GT vs CSK – अहमदाबाद
25 मई (रात) -SRH vs KKR -दिल्ली
26 मई – PBKS vs MI – जयपुर
27 मई- LSG vs RCB – लखनऊ
प्लेऑफ शेड्यूल:
क्वालिफायर 1 – 29 मई
एलिमिनेटर – 30 मई
क्वालिफायर 2 – 1 जून
फाइनल मुकाबला – 3 जून
प्लेऑफ मैचों के स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी।
बीसीसीआई ने सेना को दी सलामी
बीसीसीआई ने आईपीएल की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत की सशस्त्र सेनाओं को धन्यवाद दिया। बोर्ड ने बयान में कहा हम भारत की सशस्त्र सेनाओं की बहादुरी और दृढ़ता को सलाम करते हैं, जिनके प्रयासों से आईपीएल की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी है।
Also Read: शोपियां के केल्लर में मुठभेड़, सेना ने तीन आतंकी को किया ढेर, कई आतंकियों के छिपे…

