ईरान ने होर्मुज की खाड़ी में पाकिस्तानी झंडे वाले तेल टैंकर को किया तबाह, बोला- हमें हल्के में न लें
Sandesh Wahak Digital Desk: खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक सनसनीखेज दावा किया है। ईरान की सेना (IRGC) के अनुसार, उन्होंने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक विशाल तेल टैंकर को मिसाइल हमले में पूरी तरह नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह टैंकर कथित तौर पर पाकिस्तान के झंडे के साथ चल रहा था और बिना अनुमति के इस संवेदनशील इलाके को पार करने की कोशिश कर रहा था।
बिना अनुमति के होमुर्ज जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहे एक तेल टैंकर को ईरान ने उड़ा दिया #IranWar pic.twitter.com/Vnxk2zA6az
— Jitendra Verma (@jeetusp) March 27, 2026
चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस टैंकर को समुद्री सीमा में प्रवेश करते ही कई बार रुकने की चेतावनी दी गई थी। जब जहाज की ओर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उस पर एक टारगेटेड स्ट्राइक (सटीक हमला) की गई। ईरान ने सख्त लहजे में कहा है कि उसकी किसी भी चेतावनी को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है और जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका यही अंजाम होगा। गौरतलब है कि यह समुद्री रास्ता पूरी दुनिया के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है।
तेल का रास्ता: दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग 20% हिस्सा इसी संकरे रास्ते से होकर गुजरता है।
ऊर्जा संकट का डर: यहाँ होने वाला कोई भी हमला वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों को आसमान पर पहुँचा सकता है।
सख्ती का दौर: ईरान ने हाल ही में यहाँ कड़े सुरक्षा नियम लागू किए हैं। खबरों की मानें तो अब यहाँ से सिर्फ ईरान के मित्र देशों के जहाजों को ही सीमित अनुमति दी जा रही है।
Also Read: Lucknow News: SGPGI में 2314 पदों पर भर्ती को मंजूरी, एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के लिए तैयारी तेज

