‘भूल भुलैया’ से कितनी अलग है ‘भूत बंगला’? प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 15 साल बाद एक साथ वापसी कर रही है।

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव और परेश रावल की वही पुरानी तिकड़ी नजर आई, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर इसकी तुलना 2007 में आई सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया से की जाने लगी।

हालांकि अब खुद प्रियदर्शन ने इन कयासों पर विराम लगा दिया है।

Bhooth Bangla
निर्देशक प्रियदर्शन

‘भूल भुलैया’ जैसी नहीं है ‘भूत बंगला’

एक हालिया इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने साफ कहा कि दोनों फिल्मों का कॉन्सेप्ट पूरी तरह अलग है।

उन्होंने बताया, ‘भूल भुलैया’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, जबकि ‘भूत बंगला’ एक फैंटेसी फिल्म है। दोनों की कहानी, ट्रीटमेंट और बनावट अलग-अलग हैं। सिर्फ कलाकार वही हैं, फिल्म बिल्कुल नई है और किसी भी तरह से रीमेक नहीं है।”

स्क्रिप्ट पर रहा पूरा फोकस

फिल्म की कॉमेडी को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रियदर्शन ने बताया कि ‘भूत बंगला’ की 90 फीसदी कॉमेडी स्क्रिप्ट में पहले से लिखी हुई थी, जबकि करीब 10 फीसदी सीन सेट पर इम्प्रोवाइज किए गए।

उन्होंने कहा,“सेट पर हर कोई सुझाव देता है, लेकिन वही चीज़ शामिल की जाती है जो फिल्म के लिए सही लगे।”

फैंस की उम्मीदें बढ़ीं

प्रियदर्शन के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि ‘भूत बंगला’ को सिर्फ ‘भूल भुलैया’ की छवि में देखना सही नहीं होगा।

एक नई कहानी, अलग ट्रीटमेंट और फैंटेसी एलिमेंट्स के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक बिल्कुल नया सिनेमैटिक अनुभव देने का दावा कर रही है।

Also Read: दिमाग घुमा देने वाला सस्पेंस! OTT पर रिलीज हुई नई क्राइम थ्रिलर सीरीज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.