इजरायल ने ईरान पर बोला बड़ा हमला, अमेरिका ने तैनात किए हजारों पैराट्रूपर्स
Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम एशिया में शांति की हर कोशिश नाकाम होती दिख रही है। शुक्रवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ हमलों की एक नई और भीषण लहर शुरू कर दी है। यह हमला ठीक उस वक्त हुआ, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ईरान के नागरिक ठिकानों पर हो रहे हमलों को लेकर एक गुप्त बैठक करने जा रही थी। इस ताजा सैन्य कार्रवाई ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।
इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने भी चुप बैठने के संकेत नहीं दिए हैं। ईरान की ओर से इजरायल पर लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं, जिसके चलते पूरे इजरायल में हवाई हमले के सायरन गूंज रहे हैं। लेबनान की राजधानी बेरूत के आसमान में काले धुएं का गुबार देखा गया है। वहीं, ईरान ने अपने पड़ोसी अरब देशों कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर भी ड्रोन और मिसाइलों से हमले जारी रखे हैं।
अमेरिका की बड़ी सैन्य तैयारी, 3,500 से ज्यादा सैनिक रवाना
युद्ध के और भीषण होने की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने अपनी ताकत झोंक दी है। लगभग 2,500 अमेरिकी मरीन सैनिकों का एक ग्रुप युद्ध क्षेत्र के करीब पहुंच चुका है। इसके अलावा, अमेरिका की मशहूर ’82वीं एयरबोर्न’ के 1,000 जांबाज पैराट्रूपर्स को भी अलर्ट पर रखा गया है। ये वो सैनिक हैं जो दुश्मन के इलाके में घुसकर हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण ठिकानों पर कब्जा करने में माहिर माने जाते हैं।
Also Read: ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलों पर लिखा- शुक्रिया भारत, युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

