क्या क्रिकेट से खत्म नहीं हुई फिक्सिंग? ललित मोदी ने दिए चौंकाने वाले संकेत
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने क्रिकेट में मैच फिक्सिंग को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है।
उनका मानना है कि खेलों में भ्रष्टाचार और फिक्सिंग जैसी समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं और समय के साथ इनका स्वरूप और भी जटिल होता गया है।
हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फिक्सिंग होने से जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं है।
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ललित मोदी से पूछा गया कि क्या आज भी आईपीएल में फिक्सिंग होती है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्रिकेट सहित दुनियाभर के खेलों में भ्रष्टाचार की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।
उनके अनुसार, फिक्सिंग अब पहले के मुकाबले ज्यादा संगठित और विकसित रूप में मौजूद हो सकती है।
ललित मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें आईपीएल में फिक्सिंग होने की कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में ऐसा हो रहा है, लेकिन मैं निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है।

हालांकि, यह जरूर मानता हूं कि यह समस्या किसी न किसी रूप में दुनिया के कई खेलों में मौजूद है।”
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ने यह भी कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि वह केवल अपनी जानकारी और अनुभव के आधार पर बात कर रहे हैं और आईपीएल को लेकर कोई ठोस दावा नहीं कर सकते, क्योंकि उनके पास न तो कोई सबूत है और न ही प्रत्यक्ष जानकारी।
जानकारी के मुताबिक, आईपीएल के शुरुआती तीन वर्षों में फिक्सिंग को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। इससे अंडरवर्ल्ड और सट्टेबाजी नेटवर्क नाराज बताए जाते हैं।
वहीं, आईपीएल-2 को दक्षिण अफ्रीका में कराने के फैसले से भी सट्टेबाजों को बड़ा नुकसान हुआ था, क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट के भारत में न होने की स्थिति में भारी दांव लगा रखे थे।
ललित मोदी के इस बयान के बाद एक बार फिर क्रिकेट में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।
Also Read: RCB के चैम्पियन कप्तान रजत पाटीदार का MPPL में फीका आगाज, जीत के नायक बने माधव तिवारी
Get real time updates directly on you device, subscribe now.