क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले हैं हितेश भारद्वाज? हुआ खुलासा, देखें पूरी लिस्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता हितेश भारद्वाज को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। यह जानकारी इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar के एक पोस्ट से सामने आई है। हितेश के फैंस इस खबर से उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

इसके अलावा, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के संभावित प्रतिभागियों की सूची में अन्य नाम भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने अब तक जिन सितारों को शो का ऑफर दिया है, उनकी पूरी लिस्ट यहां है:

– एल्विश यादव
– अविनाश मिश्रा
– दिग्विजय राठी
– ईशा सिंह
– चुम दरांग
– सिद्धार्थ निगम
– गुल्की जोशी
– भाविका शर्मा

ये प्रतिभागी नज़र आ चुके है बिग बॉस 18 में

इनमें से चार प्रतिभागी ‘बिग बॉस 18’ में भी नजर आ चुके हैं: दिग्विजय राठी, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और चुम दरांग। हालांकि, इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

जल्द शुरू होगी शूटिंग

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग मई 2025 में शुरू होने की संभावना है, और यह शो जून या जुलाई 2025 में कलर्स टीवी पर प्रसारित हो सकता है। पिछले सीजन यानी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विजेता करणवीर मेहरा रहे थे, जिन्होंने कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

बता दे, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के प्रशंसक अब उत्सुकता से आधिकारिक प्रतिभागियों की सूची का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे देख सकें कि इस सीजन में कौन-कौन से सितारे खतरनाक स्टंट्स का सामना करेंगे।

Also Read: Film ‘Chhaava’: बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का प्रदर्शन जारी, अब इस फिल्म से होगा मुकाबला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.