इजराइल ने 3 साल पुराना बदला लिया, महिलाओं के अपहरण में शामिल हमास आतंकी को किया ढेर
Sandesh Wahak Digital Desk: इजराइल ने तीन साल पहले महिलाओं का अपहरण करने वाले हमास के आतंकी को मार गिराया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) और शिन बेट ने लाहाव 433 की गिदोनिम यूनिट 33 के साथ संयुक्त कार्रवाई में 7 अक्टूबर, 2023 को नोआ अर्गामानी के अपहरण में शामिल एक आतंकी को मार गिराया है। सेना और शिन बेट ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। मारे गए आतंकी की पहचान निदाल लतीफी साकर के रूप में हुई है।
नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से किया था अपहरण
IDF के मुताबिक, साकर नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से नोआ अर्गामानी और अविनातन ओर को अगवा करने के बाद मोटरसाइकिल से गाजा ले गया था, जिसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। सेना ने बताया कि साकर गाजा पट्टी में सक्रिय एक वैश्विक जिहादी संगठन से जुड़ा हुआ था। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने पूरी लड़ाई के दौरान हमास को हथियार सप्लाई किए थे और सैनिकों तथा इजराइली नागरिकों पर हमले भी किए थे।
🔴ELIMINATED: Saher Nidal Latfi Sakr, a terrorist operative affiliated with global jihadist organizations operating in Gaza. Among other activities, he supplied weapons to Hamas during the war.
Sakr infiltrated Israel during the October 7 Massacre and drove the motorcycle used… pic.twitter.com/5eHFifE6l9
— Israel Defense Forces (@IDF) September 27, 2026
IDF ने एक्स पर जारी किया वीडियो
इजराइल डिफेंस फोर्स की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि मारा गया निदाल लतीफी साकर एक आतंकवादी ऑपरेटिव था, जो गाजा में काम करने वाले ग्लोबल जिहादी संगठनों से जुड़ा था। दूसरी गतिविधियों के अलावा उसने युद्ध के दौरान हमास को हथियार सप्लाई किए। बयान में कहा गया है कि साकर ने 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान इजराइल में घुसपैठ की और नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से नोआ अर्गामानी तथा अविनातन ओर को किडनैप करने के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया। हाल ही में साकर ने इजराइली नागरिकों और IDF सैनिकों को निशाना बनाकर हमले किए, जिससे पैदा होने वाले खतरे को खत्म करने के लिए उसे मार गिराया गया।
245 दिनों बाद अर्गामानी को गाजा से बचाया गया था
अर्गामानी को 8 जून, 2024 को 245 दिनों के कब्जे के बाद ऑपरेशन अर्नोन में गाजा से बचाया गया था। उसे एंड्री कोजलोव, अल्मोग मीर जान और श्लोमी जिव के साथ बचाया गया था। अविनातन ओर को अक्टूबर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा डील के तहत रिहा किया गया था। जुलाई में इजराइली सुरक्षा बलों ने हवाई हमलों में इजराइली बंधकों को अपहरण करने और कैद करने से जुड़े दो आतंकवादियों को मार गिराया था, जिसमें मुजाहिदीन ब्रिगेड का कमांडर अहमद हुसैन मोहम्मद कफीना भी शामिल था।
कफीना उन आतंकवादियों में से था, जिन्होंने 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान इजराइल पर हमला किया था और अपनी कमांड में आतंकवादियों के एक ग्रुप को लीड कर रहा था। उस समय IDF के अनुसार, उसने अविनतन ओर और नोआ अर्गामानी के अपहरण में हिस्सा लिया था और सुदिथिसक रिनथालक की किडनैपिंग में शामिल दूसरे लोगों को निर्देश दिया था।

