Siddharthnagar News: सामुदायिक शौचालय केयरटेकर के 15 माह के बकाया मानदेय का मामला गरमाया

Siddharthnagar News: उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड लोटन की ग्राम पंचायत धनियावा में बने सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर के बकाया मानदेय का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केयरटेकर का मानदेय पिछले करीब 15 माह से लंबित था। मामले की शिकायत के बाद ग्राम पंचायत सचिव विजय कुमार पाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जांच के दौरान सामने आया कि सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर का मानदेय पूर्व में तैनात ग्राम पंचायत सचिव विनोद चौधरी एवं सुशील के कार्यकाल में लंबित रहा। वहीं, वर्तमान सचिव विजय कुमार पाल के कार्यकाल में सामुदायिक शौचालय का कायाकल्प कराया गया तथा समूह के केयरटेकर को पांच माह का मानदेय दिए जाने की बात सामने आई है।

वहीं, वर्तमान में केयरटेकर द्वारा कार्य नहीं किए जाने की बात भी अधिकारियों के संज्ञान में आई है। इसके बावजूद शिकायत किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत को मुख्यमंत्री संदर्भ में भी भेजे जाने की जानकारी है। मामले का संज्ञान विकासखंड लोटन के खंड विकास अधिकारी ने लिया है। बीडीओ की ओर से जल्द ही मामले का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

बीडीओ का कहना है कि यदि शिकायतकर्ता समूह के केयरटेकर पद पर रहते हुए वर्तमान में कार्य नहीं कर रहा है, तो बिना कार्य किए मानदेय का भुगतान किस आधार पर किया जाए, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई एवं जांच प्रक्रिया जारी है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: उमर के काफिले में कौन-कौन था शामिल, गाड़ियों के नंबरों से पुलिस कर रही पहचान 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.