Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर घायल, नौ अंतर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार, 6 किलो चाँदी और नकदी बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: जौनपुर जिले के थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है।

सोमवार लगभग 1:15 बजे नीभापुर रेलवे क्रॉसिंग के आगे काछीडीह मोड़ पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गोली लग गई, जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल नौ अंतर्जनपदीय कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया है।

Jaunpur News

उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, लगभग छह किलो चाँदी के आभूषण, ₹1.04 लाख नकद, और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश प्रदेश के कई जिलों में चोरी और लूट की घटनाओं में वांछित थे।

पुलिस टीम अब इनके आपराधिक नेटवर्क और साथियों की तलाश में जुट गई है।

यह कार्रवाई पुलिस की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिणाम बताई जा रही है।

Also Read: चलती ट्रेन में बड़ी वारदात: राप्ती सागर एक्सप्रेस के AC-1st कोच से 15 लाख के गहने चोरी, लखनऊ में FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.