जौनपुर: प्रेम प्रसंग के चलते युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपित की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें

Sandesh Wahak Digital Desk: जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में मंगलवार रात एक युवती की धान के खेत में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। शुरुआती पुलिस जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

स्वजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नरहनपुर गांव निवासी अमित सरोज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही रात में पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. कौस्तुभ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की। सीओ मड़ियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि शुरुआती साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर यह हत्या प्रेम प्रसंग का परिणाम लग रही है।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Also Read: UP Corruption : इंस्पेक्टर-सीओ सौ करोड़ के मालिक, आईपीएस की हैसियत कितनी?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.