जौनपुर: प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मां-बेटी सहित चार गिरफ़्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में केराकत पुलिस ने प्रलोभन के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार किए गए लोगों में एक मां और उनकी बेटी शामिल हैं। सभी आरोपित केराकत थाने के सरकी गांव के रहने वाले हैं।
- गीता देवी
- रंजना कुमारी (गीता देवी की बेटी)
- सोनू राम
- विजय कुमार
इन सभी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 (Uttar Pradesh Prohibition of Unlawful Conversion of Religion Act, 2021) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपितों के पास से धार्मिक परिवर्तन संबंधी सामग्री कई बाइबिल और धार्मिक साहित्य, ईसाई धर्म से संबंधित फोटो, धर्म परिवर्तन से जुड़ी वीडियो और चैटिंग सामग्री वाले मोबाइल फोन और टैब बरामद किया गया है। केराकत कोतवाल दीपेंद्र के अनुसार, ये लोग ऑनलाइन माध्यमों से जुड़कर धर्म परिवर्तन आदि के काम को बढ़ावा दे रहे थे।
Also Read: मोदी के झूठ और जुमलों से देश ऊब चुका है, बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार तय: अजय राय

