Jaunpur News: हत्या या हादसा? 4 दिन से लापता युवती का कुएं में मिला शव

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुआ गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई।

जब 18 वर्षीय युवती निधि सरोज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से करीब 200 मीटर दूर एक सुनसान कुएं में उतराया हुआ मिला।

परिजनों के मुताबिक निधि 22 मई की सुबह घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने रामपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से युवती की तलाश में जुटी हुई थी।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट- दीपक सिंह

Also Read: Bareilly News: चेकिंग के दौरान एआरटीओ टीम पर हमला करने वाला खनन माफिया गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.