जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, पार्टी की मान्यता के लिए 8 सीट चाहिए, NDA से 20 सीटों की मांग

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी को मान्यता प्राप्त करने के लिए कम से कम 8 विधानसभा सीटें चाहिए और इसके लिए वे एनडीए से 20 सीटों की मांग करेंगे।

मांझी ने कहा, हमारी पार्टी को बने 10 साल हो गए हैं। अब हम निबंधित पार्टी होकर अपमानित महसूस करते हैं। इस बार हमारा लक्ष्य ‘करो या मरो’ का है। उन्होंने बताया कि 8 सीटें जीतने के लिए उन्हें कम से कम 20 सीटों पर चुनाव लड़ना होगा, क्योंकि हर सीट पर जीत निश्चित नहीं होती।

पीएम मोदी की तारीफ, विपक्ष पर हमला

मांझी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे प्रलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की भलाई के लिए जो काम कर रहे हैं, वैसा किसी और प्रधानमंत्री ने नहीं किया। पीएम मोदी की मणिपुर यात्रा पर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मांझी ने कहा, राहुल गांधी वहाँ गए तो क्या पहाड़ उखाड़ लिए थे? पीएम मोदी वहाँ गए तो 8,000 करोड़ रुपये की सौगात दिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस बात नहीं है, वे सिर्फ आधारहीन बातें कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रलाप का मतलब है पागल हो जाना और जनता यह सब समझती है।

Also Read: Varanasi News: वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही शोध होगा सार्थक: कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.