SSB, नेपाल APF और श्रावस्ती पुलिस की संयुक्त बैठक, सूचना साझा करने पर बनी सहमति

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण की अध्यक्षता में एक संयुक्त समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सीमा चौकी सुईया में नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF), श्रावस्ती पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों के बीच हुई।

बैठक में सीमा सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, सूचनाओं का आदान-प्रदान और संयुक्त गश्त जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में शामिल अधिकारी

भारत (SSB व पुलिस): पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी, उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी, सहायक कमान्डेंट अमित शर्मा एवं राजकुमार।

नेपाल (APF): शोवकान्त खनेल (पुलिस अधीक्षक), बिक्रममणि अधिकारी (उपाधीक्षक), सुशील केसी एवं हिमाल थापा।

अहम मुद्दों पर बनी सहमति

दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतत निगरानी रखने और सूचनाओं को तत्काल साझा करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक के बाद, आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीमा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए संयुक्त गश्त का संचालन किया गया।

62वीं वाहिनी एसएसबी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से इंडो-नेपाल बॉर्डर पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच विश्वास, सहयोग और समन्वय की भावना को और मजबूत किया गया, जिससे सीमा सुरक्षा अधिक सुदृढ़, प्रभावी और नागरिकों के लिए सुरक्षित बन सके।

Also Read: PMAY-U: कुशीनगर में आवास योजना को मिली रफ्तार, 2450 लाभार्थियों की लिस्ट स्वीकृति के लिए लखनऊ रवाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.