लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में 5 ACP अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Lucknow News: राजधानी लखनऊ की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने देर रात आदेश जारी करते हुए पुलिस उपनिरीक्षक (DSP) रैंक के 5 सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। शासन द्वारा जारी इस निर्देश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं।

कैसरबाग और कृष्णानगर सर्किल को मिले नए एसीपी

पुलिस कमिश्नरेट सूत्रों के अनुसार, यह तबादले रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं ताकि अधिकारियों को फील्ड का नया अनुभव मिले और अपराध नियंत्रण व ट्रैफिक मैनेजमेंट में तेजी आए। आगामी त्योहारों को देखते हुए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा गया है। तबादला सूची के अनुसार अधिकारियों की नई तैनातियाँ इस प्रकार हैं।

लक्ष्मण वर्मा: एसीपी (लखनऊ) से स्थानांतरित कर एसीपी कृष्णानगर बनाए गए।

अभिषेक कुमार पाण्डेय: एसीपी कृष्णानगर के पद से हटाकर एसीपी कैसरबाग की जिम्मेदारी दी गई (पुराने लखनऊ का यह क्षेत्र सुरक्षा और ट्रैफिक के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है)।

नवरत्न गौतम: एसीपी कैसरबाग से स्थानांतरित कर एसीपी यातायात (Traffic) नियुक्त किए गए।

महेश त्यागी: एसीपी यातायात से हटाकर एसीपी कानून-व्यवस्था, लखनऊ की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

अनूप कुमार: एसीपी यूपी-112 के साथ-साथ अब एसीपी यातायात का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

Also Read: लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते हुआ विवाद, 32 साल के युवक की कैंची घोंपकर हत्या

Get real time updates directly on you device, subscribe now.