WCL 2026: युवराज सिंह ने 6 छक्कों से मचाया धमाल, 71 रन की पारी से इंडिया चैंपियंस की बड़ी जीत
WCL 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के पहले मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 46 रन से हरा दिया।
शारजाह में खेले गए मैच में कप्तान युवराज सिंह ने 44 गेंदों पर 71 रन की तूफानी पारी खेली।
उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए। युवराज की पारी की बदौलत इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
उन्होंने 44 गेंदों में 71 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। यूसुफ पठान ने भी 20 गेंदों पर 37 रन की तेज पारी खेली।
धवल और मोहित की गेंदबाजी ने पलटा मैच
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 16.2 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई।
डार्सी शॉर्ट ने 28 गेंदों पर 65 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी बिखर गई।
भारत की ओर से धवल कुलकर्णी ने 4 विकेट और मोहित शर्मा ने 3 विकेट झटके। इस तरह इंडिया चैंपियंस ने 46 रन से मुकाबला अपने नाम कर WCL 2026 का शानदार आगाज किया।
Also Read: Asian Games 2026: भारत ने मलेशिया को 5-1 से रौंदकर जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट पक्का

