Kalki 2898 AD : साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार है, जहां पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा हो रही थी कि आंध्र प्रदेश में मई के महीने में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की वजह से ये फिल्म अपनी तय डेट यानी 9 मई को रिलीज नहीं होगी।
इसके साथ ही कहा जा रहा था कि इसकी डेट आगे बढाई जाएगी, वहीं अब 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म आगे खिसक गई है और मेकर्स जल्द ही इसका ऐलान करेंगे। आइये जानते है इसके बारे में विस्तृत से-
इस दिन आ सकती है फिल्म | Kalki 2898 AD Release Date
बता दें मेकर्स इस फिल्म को 30 मई को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं, जहां कहा जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान भी करेंगे। जानकारी के अनुसार 13 मई को आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, जहां उसी को लेकर पिछले कुछ वक्त से फिल्म की रिलीज डेट टलने की चर्चा हो रही थी।
इसके साथ ही अब देखना होगा कि मेकर्स की तरफ से इसका ऑफिशियल ऐलान कब तक होता है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है, इसे लगभग 600 करोड़ की लागत में बनाया जा रहा है। हिंदू माइथोलॉजी पर बेस्ड इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है, वहीं प्रभास के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।
ओटीटी से जुड़ी यह जानकारी आ रही सामने
वहीं डायरेक्टर ने बैकड्रॉप पर सेट करके ‘कल्कि’ का एक एनिमेटेड वर्जन भी बनाया है, जहां फिल्म के थिएटर्स में रिलीज होने से पहले उस एनिमेटेडे वर्जन को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा, उस एनिमेटेड वर्जन में क्या होगा? इस बारे में कुछ ज्यादा जनकारी तो सामने नहीं आई लेकिन कहा गया कि वो एनिमेटेड वर्जन ऑडियंस को ‘कल्कि’ की दुनिया के बारे में बताएगा।