Kanpur News: घाटमपुर में युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र के सजेती थाना क्षेत्र में पड़री गंगादीन गांव में रविवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव निवासी शोभित (19 वर्ष) का शव गांव के बाहर एक पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सुबह-सुबह शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पेड़ से फांसी लगाकर जान दी
जानकारी के मुताबिक, शोभित अविवाहित था और शनिवार रात को ही उसने पेड़ से फांसी लगाकर जान दी। अंधेरे की वजह से किसी को घटना की भनक नहीं लगी। सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने शव देखा और इसकी खबर परिजनों व पुलिस को दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बीच, मृतक का बड़ा भाई राम सिंह, जो कानपुर में रहता है, उसने मामले में हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
Also Read: जां निसार अख्तर का उर्दू साहित्य में योगदान बहुमूल्य और प्रमुख है: डॉ. अम्मार रिज़वी

