Kanpur News: चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने पर जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोज़र

Kanpur News: रामपुर गांव थाना सजेती, तहसील घाटमपुर में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकमार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई थाना समाधान दिवस पर दर्ज शिकायत के बाद की गई।

मार्ग को ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया

गाटा संख्या 333, क्षेत्रफल 1460 वर्गमीटर पर होटल मालिक अशोक सिंह ने सीढ़ियां बना ली थीं और हमीरपुर निवासी बिल्डर फैजान अली ने दीवार खड़ी कर रखी थी। दोनों अवैध निर्माणों को राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ढहा दिया। कब्जा मुक्त कराए गए मार्ग को ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया है, ताकि ग्रामीणों के लिए आवागमन का रास्ता तैयार कराया जा सके।

सख्त कदम उठाना पड़ा

कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि कब्जेदारों को कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन अनदेखी करने पर यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

ग्रामीणों ने रास्ता खुलने पर खुशी जताई और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग आमजन और किसानों के लिए जीवन रेखा होते हैं, इन पर किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति या बिल्डर का कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Also Read: Varanasi News: शहर में चला “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान, 50 चालकों के काटे गए चालान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.