Kanpur News: हनुमन्त विहार पुलिस ने पकड़ा शातिर गिरोह, अमेज़न पैकेट बदलकर करते थे ठगी

Kanpur News: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को झांसा देने वाले एक शातिर गिरोह का हनुमन्त विहार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गिरोह अमेज़न डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर महंगे सामान की जगह सस्ते या नकली सामान पैकेट में रखकर ठगी करता था।

पुलिस को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं

पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ है। डीसीपी साउथ के मुताबिक, यह गैंग पिछले कई महीनों से सक्रिय था और लाखों रुपये का माल अब तक ठग चुका था। पुलिस को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद सर्विलांस की मदद से टीम ने गिरोह का सुराग लगाया।

गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे पैकेट्स खोलकर असली सामान निकाल लेते और उसकी जगह सस्ते आइटम रख देते थे। ग्राहक को नकली सामान मिल जाता और असली प्रोडक्ट ये लोग अपने पास रख लेते। डीसीपी साउथ ने कहा कि गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही कंपनी को भी पैकेजिंग और डिलीवरी सिस्टम और मज़बूत करने के लिए अलर्ट किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है और पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Also Read: ‘बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मिली मजबूती, श्रावस्ती में रात्रि चौपाल का आयोजन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.