Kanpur News: रेलवे की लापरवाही से बहा कई लीटर पानी, जिम्मेदार कौन?
Kanpur News: एक ओर जहां देशभर में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर रेलवे विभाग की लापरवाही से कीमती पानी बर्बाद किया जा रहा है।

प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर देखने को मिला
ऐसा ही नजारा मंगलवार सुबह कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 पर देखने को मिला, जहां पीने के नल से लगातार पानी बहता रहा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। हालांकि अधिकारी को जानकारी होने के बाद नल को सही करवा दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक पानी बहता रहा, जिससे न केवल पानी की बर्बादी हुई बल्कि यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे द्वारा जहां एक ओर बेहतर सेवाओं के दावे किए जाते हैं, वहीं ऐसी घटनाएं इन दावों की सच्चाई पर सवाल खड़े कर रही हैं।

लापरवाही की शिकायत भी दर्ज कराई
पानी जैसी अमूल्य प्राकृतिक संपदा का इस तरह से अपव्यय गंभीर चिंता का विषय है, खासकर उस समय में जब सरकार जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।
इधर, यात्रियों ने इस लापरवाही की शिकायत भी दर्ज कराई, जिसके बाद जिम्मेदारों ने संज्ञान लेकर समस्या को दूर कर दिया। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या रेलवे प्रशासन को इस तरह की घटनाओं की जानकारी नहीं होती या फिर जानबूझ कर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है?
Also Read: Kanpur News: IPS रघुवीर लाल ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभाली

