उदयपुर महेवा में जलभराव से ग्रामीण परेशान, अफसरों ने लिया जायजा, जेसीबी लगवाकर शुरू कराई निकासी

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में विकासखंड लखीमपुर की ग्राम पंचायत उदयपुर महेवा में जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय हुआ। ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलने पर तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा, बीडीओ संदीप कुमार और ईओ लखीमपुर संजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और तत्काल पानी की निकासी का काम शुरू कराया।

जेसीबी से शुरू कराया गया काम

जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए मौके पर जेसीबी मशीन लगाई गई। अधिकारियों की मौजूदगी में पानी निकालने के लिए रास्ता तैयार कराया गया, ताकि जलभराव की समस्या का जल्द समाधान हो सके।

अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश

मौके पर खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत और विकासखंड के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारी जल निकासी की व्यवस्था में जुटे रहे। अधिकारियों ने पूरे काम की निगरानी की और संबंधित कर्मचारियों को जल निकासी प्रभावी तरीके से कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से जल निकासी का काम शुरू होने के बाद ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर समस्या के तत्काल समाधान पर जोर दिया।

रिपोर्ट : कौशलेंद्र शुक्ला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.