Lakhimpur Kheri News: सिंगाही पुलिस ने चोरी की घोड़ी के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंगाही पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को चोरी के एक मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को चोरी की गई घोड़ी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए अभियुक्तों की आवाजाही की सटीक सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर बचैला फार्म पक्की सड़क से तकिया पुरवा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ पर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पठाननपुरवा (थाना पढुआ, जनपद लखीमपुर खीरी) निवासी मजनू (40 वर्ष) पुत्र मासूम, सद्दीक (25 वर्ष) पुत्र बाबू और अमीन (45 वर्ष) पुत्र सन्तू के रूप में हुई है। यह कार्रवाई थाना सिंगाही पर पंजीकृत मुकदमे (संख्या 0218/2026, धारा 303(2), 317(2) BNS) के तहत अमल में लाई गई है।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत कर दिया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक गंगा सिंह यादव के साथ कांस्टेबल हरिकेश सिंह, दुष्यंत यादव, पोपिल बंसला, रूपेश कुमार, उदित नारायण गुप्ता, निकेत और यासीन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रिपोर्ट- विनय कुमार मिश्रा

Also Read: पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बड़ी पहल, दो यूनिवर्सिटी के साथ हुआ एमओयू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.