दिल्ली में लाल चंदन की सबसे बड़ी खेप जब्त, 10 टन रेड सैंडलवुड बरामद, दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF), साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 10 टन लाल चंदन (रेड सैंडलवुड) जब्त किया है। यह चंदन आंध्र प्रदेश के तिरुपति से तस्करी कर दिल्ली लाया गया था और इसकी कीमत करोड़ों रुपये आँकी जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा लाल चंदन की यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक मानी जा रही है। पुलिस ने इस अवैध तस्करी में शामिल दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आंध्र प्रदेश पुलिस की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिल्ली पुलिस को यह बड़ी सफलता आंध्र प्रदेश पुलिस से मिली ख़ास सूचना के बाद मिली। इसके आधार पर, STF और लोकल पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई, जिसने दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। छापे के दौरान, गोदाम से उच्च गुणवत्ता की लाल चंदन की लकड़ी बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इंटरनेशनल मार्केट में इस लाल चंदन को बेचने की फिराक में थे। पहला आरोपी इरफ़ान, हैदराबाद का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी अमित, मुंबई का रहने वाला है।

Also Read: हरियाणा के वरिष्ठ ADGP वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ में की खुदकुशी, विदेश दौरे पर हैं IAS पत्नी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.