कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बिजनेसमैन की हत्या के बाद पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर की फायरिंग

Sandesh Wahak Digital Desk: कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर खौफ का माहौल बना दिया है। गैंग के गुर्गों ने पहले बिजनेसमैन दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी, और इस घटना के तुरंत बाद पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट और वीडियो जारी करके ली है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इन दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि बिजनेसमैन दर्शन सिंह साहसी की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि वह नशे का मोटा कारोबार करता था। गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट में लिखा कि जब गैंग द्वारा मांगने पर दर्शन सिंह ने पैसा नहीं दिया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो गैंग ने उसकी हत्या कर दी।

सिंगर चन्नी नट्टन के घर के बाहर फायरिंग करने के बाद गोल्डी ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि उनकी चन्नी नट्टन के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है। फायरिंग का कारण गायक का गैंगस्टर सरदार खेड़ा से करीबी रिश्ता है। पोस्ट में धमकी देते हुए लिखा गया है, जो भी सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। इस पोस्ट में सरदार खेड़ा को भी नुकसान पहुँचाने की धमकी दी गई है।

sardar khera

कनाडा में आतंकी संगठन घोषित है बिश्नोई गैंग

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बढ़ती हिंसा, जबरन वसूली और धमकी के माहौल को देखते हुए सितंबर 2025 में कनाडा सरकार ने इस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था। आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के बाद कनाडाई कानून प्रवर्तन को इस गैंग के खिलाफ आतंकवादी अपराधों के तहत मुकदमा चलाने की अधिक शक्ति मिलेगी।

Also Read: पंजाब में डराने लगे पराली जलाने के मामले, अब तक 302 किसानों के खिलाफ FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.