दिल्ली में विधायक दल की बैठक कल, सीएम के नाम पर लग सकती है मुहर
Sandesh Wahak Digital Desk: 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार (17 फरवरी) को विधायक दल की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नए सीएम के नाम पर भी मुहर लग सकती है।
दिल्ली में भाजपा ने शानदार वापसी करते हुए 70 में से 48 विधानसभा सीटें जीत ली। बीजेपी ने चुनाव के समय अपना कोई मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया था। ऐसे में अब माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे से वापस आने के बाद बीजेपी अपने सीएम के चेहरे की घोषणा करेगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। इससे पहले शपथ ग्रहण होने की भी संभावना है।
तो वहीं नई दिल्ली सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने जीत का परचम लहराया था। जिसके बाद से ही उनके सीएम बनने की चर्चाएं तेज हो गई थी। दिल्ली में बीजेपी को हर वर्ग का वोट मिला है चाहे वह जाट हो या सिख या फिर पूर्वांचली वोट, हर किसी ने बीजेपी पर अपना भरोसा जताया। ऐसे में सीएम और कैबिनेट सदस्यों के नाम के चुनाव में इन सभी फैक्टर को ध्यान में रखा जाने की उम्मीद है। बीजेपी के नेता जब सोमवार को बैठक करेंगे तो उससे शपथ ग्रहण की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।
इससे पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है जनता यह चाहती है कि सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा किया जाए जैसे यमुना की सफाई और महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह की गारंटी। यमुना की सफाई का वादा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के विजयी भाषण में किया था।
Also Read: UP Politics: BSP में बढ़ी सियासी हलचल, मायावती की पांच शर्तों ने पार्टी में मचाई…

