T20 Cricket Record: सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट जारी, रोहित शर्मा भी शामिल
Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अपने तेज़-तर्रार खेल और धमाकेदार बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है, लेकिन जहां एक ओर बल्लेबाज़ रिकॉर्ड तोड़ रन बनाते हैं, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो बार-बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के लिए चर्चा में रहते हैं।
क्रिकेट की भाषा में इसे ‘डक’ कहा जाता है – यानी शून्य पर आउट होना। यह किसी भी बल्लेबाज़ के लिए एक बेहद निराशाजनक और शर्मनाक क्षण होता है।
हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार ‘डक’ पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची सामने आई है। इस लिस्ट में रवांडा के तीन खिलाड़ी टॉप पर हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में कुछ नामी अंतरराष्ट्रीय सितारे भी शामिल हैं, जिनमें भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी हैं।
टॉप 3 में रवांडा के खिलाड़ी
-
केविन इराकोजे (रवांडा) –
-
13 डक
-
75 मैच, 56 पारियां, 10.17 की औसत
-
टी20I इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड
-
-
जैप्पी बिमेन्यिमाना (रवांडा) –
-
13 डक
-
91 मैच, 327 रन
-
-
मार्टिन अकायेज़ु (रवांडा) –
-
13 डक
-
95 मैच, 590 रन
-
बड़े नाम भी शामिल

-
सौम्य सरकार (बांग्लादेश)
-अनुभवी बल्लेबाज़ ने 87 मैचों में 13 बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है।
-उन्होंने 1462 रन बनाए हैं लेकिन अस्थिर फॉर्म ने उन्हें इस सूची में ला खड़ा किया।

-
दासुन शनाका (श्रीलंका) –
-श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने 105 मैचों में 1511 रन बनाए हैं, लेकिन 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वह सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
रोहित शर्मा का नाम भी शामिल

टी20I क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में गिने जाने वाले रोहित शर्मा भी इस सूची का हिस्सा हैं।
-
159 मैच, 151 पारियां, 4231 रन, 5 शतक, 32 अर्धशतक
-
बावजूद इसके, रोहित 12 बार ‘डक’ पर आउट हुए हैं, और इस सूची में नौवें स्थान पर हैं।
हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने वाले रोहित के लिए यह रिकॉर्ड उनके सुनहरे करियर का एक विपरीत पहलू बन गया है।

