लखनऊ पुलिस ने लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, गुम हुए 15 लाख के मोबाइल ढूंढकर किए वापस

Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान’ के तहत उत्तर ज़ोन की सर्विलांस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में विभिन्न कंपनियों के कुल 60 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र कुमार दूबे के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। सर्विलांस/क्राइम टीम के प्रभारी उप निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अथक मेहनत कर ये मोबाइल लखनऊ और अन्य जिलों से ट्रेस कर बरामद किए।

आज दिनांक 27 मई को बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को पुलिस उपायुक्त उत्तरी द्वारा सौंपे गए। मोबाइल पाकर खुश नागरिकों ने सर्विलांस सेल और क्राइम टीम की कार्यशैली की खुलकर सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

टीम के अथक प्रयासों से मिली सफलता

इस सराहनीय कार्रवाई में इन अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा:

  • उ.नि. विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रभारी क्राइम/सर्विलांस टीम
  • हेड कांस्टेबल नदीम, क्राइम टीम
  • हेड कांस्टेबल अवधेश गिरी, क्राइम टीम
  • हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, सर्विलांस सेल
  • हेड कांस्टेबल अमित कुमार गौतम, सर्विलांस सेल
  • कांस्टेबल विशेष दुहुण, क्राइम टीम
  • कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल

अपने कीमती मोबाइल की वापसी मिलने से नागरिकों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। इस अभियान से एक बार फिर यह सिद्ध हो गया कि लखनऊ पुलिस तकनीक के सहारे आम लोगों की मदद के लिए पूरी तरह तत्पर है।

Also Read: बरेली पुलिस और एसओजी की संयुक्त छापेमारी, 1.25 करोड़ की स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.