Lucknow News: जौनपुर के 5 सरकारी स्कूल ‘गायब’! संजय सिंह बोले- खोजकर दिखाओ, 1 लाख इनाम पाओ
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Lucknow News: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जौनपुर के पांच सरकारी स्कूलों को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि ये स्कूल सरकारी रिकॉर्ड में संचालित हैं, लेकिन मौके पर उनका अस्तित्व नहीं है।
संजय सिंह ने कहा कि इन पांच में से किसी एक स्कूल को जमीन पर खोजकर दिखाने वाले व्यक्ति को वह अपनी तनख्वाह से ₹1 लाख का नकद इनाम देंगे।
संजय सिंह के मुताबिक, जिन स्कूलों का अस्तित्व मौके पर नहीं मिलने का दावा किया गया है, उनमें प्राथमिक विद्यालय ढालगर टोला, प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर कन्या, कंपोजिट विद्यालय गदन अर्जनी, प्राथमिक विद्यालय उर्दू बाजार और प्राथमिक विद्यालय बाग हासिम शामिल हैं।
उन्होंने नगर शिक्षा अधिकारी की चिट्ठी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इन स्कूलों की इमारतों का पता नहीं है और संबंधित जमीन पर कब्जे की स्थिति है।
उनका दावा है कि यू-डायस पोर्टल पर स्कूल ‘ऑपरेशनल’ दिख रहे हैं, जबकि मौके पर न भवन, न शिक्षक और न बच्चे हैं।
संजय सिंह ने इसे ‘स्कूल चोरी’ करार देते हुए सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सवाल उठाए।
उन्होंने अवध, रुहेलखंड और ब्रज क्षेत्र के कई जिलों के सरकारी स्कूलों की वीडियो रिपोर्ट भी जारी की और दावा किया कि कई जगह जर्जर भवन, गंदगी, पेयजल की समस्या और शिक्षकों की कमी है।
उन्होंने कहा कि स्कूलों की बदहाली दिखाने वाले लोगों पर कार्रवाई के बजाय जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वह मामले में अदालत का रुख करेंगे।
हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए इन आरोपों और स्कूलों के ‘गायब’ होने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Also Read: Siddharthnagar News: सोहन्स बाजार से लोटन बाजार तक निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Get real time updates directly on you device, subscribe now.