Lucknow: महिला ड्राइवर की लापरवाही से हादसा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के मदेयगंज इलाके में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला चालक की ब्रेजा कार अचानक बेकाबू हो गई। अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और आखिरकार एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
यह घटना मदेयगंज थाना क्षेत्र में स्थित शिया कॉलेज के सामने करीब दोपहर 3 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रही ब्रेजा कार ने पहले सड़क पर खड़ी और चलती हुई कई गाड़ियों को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर फुटपाथ पार करते हुए एक दुकान में जा घुसी।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार चला रही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा चालक की गलती से हुआ या फिर कार में कोई तकनीकी खराबी आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
Also Read: Lucknow News: सड़क हादसे में परियोजना अधिकारी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

