Lucknow News: गोसाईंगंज के चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा
Lucknow News: लखनऊ के गोसाईंगंज में शिवलर चौराहे के पास गुरुवार दोपहर चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल के एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग में हड़कंप मच गया। गोसाईंगंज फायर स्टेशन से एक दमकल यूनिट तुरंत मौके के लिए रवाना की गई। टीम ने पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
ग्राउंड फ्लोर के कमरे में लगी थी आग
फायर विभाग के मुताबिक कंट्रोल रूम को दोपहर 3:27 बजे अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर संचालित चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल के एक कमरे में आग लगी हुई थी।
अस्पताल का संचालन डॉ. रिंकी रश्मी करती हैं। राहत की बात रही कि आग लगने के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। अस्पताल में भी कोई मरीज मौजूद नहीं था। ऐसे में हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग से अस्पताल में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं हो सका है। फायर विभाग की टीम ने आग बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
Also Read: मंदिर के कमरे में ले जाकर नाबालिग से रेप, आरोपी सफाई कर्मचारी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

