Lucknow News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर रेप; दोस्त की करतूत पर माफी मांगने वाले ने भी की दरिंदगी, दोनों गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ के गुडंबा इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा अलग-अलग समय पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली छात्रा की इंस्टाग्राम पर अलीगंज के मेहंदी टोला निवासी अदनान अंसारी से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि अदनान ने 12 जून को छात्रा को मिलने बुलाया। वहां उसने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी।

आरोपी के दोस्त ने भी बनाया निशाना

कुछ दिन बाद अदनान के दोस्त शावेज अंसारी ने इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा से संपर्क किया। उसने पहले अपने दोस्त की गलती के लिए छात्रा से माफी मांगी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

आरोप है कि शावेज ने कुछ दिन बाद एक जरूरी बात बताने के बहाने छात्रा को मिलने बुलाया। वहां उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। दो घटनाओं के बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर परिवार को पूरी बात बताई।

पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस

छात्रा के पिता की शिकायत पर गुडंबा पुलिस ने अदनान और शावेज के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के अनुसार, शुक्रवार को दोनों आरोपियों को पिकनिक स्पॉट रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई है और उसका बयान भी दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Also Read: लखनऊ में संजय सिंह ने शुरू किया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, हेल्पलाइन नंबर किया जारी 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.