Lucknow News: आउटर रिंग रोड पर कार के अंदर प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान, जांच शुरू

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में आउटर रिंग रोड पर एक कार के अंदर एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को भेजी थी लोकेशन

मृतकों की पहचान एक किशोरी और एक ओला ड्राइवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जहर खाने के बाद जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी, तो उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को अपनी लोकेशन भेजकर सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले गए। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर किन कारणों से प्रेमी जोड़े ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Also Read: ‘घुसपैठिया’ वाले बयान पर सियासत तेज, बीजेपी प्रवक्ता बोले- अखिलेश की छवि मसखरे की बनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.